चूरू: चूरू में पटवारी भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों में 1222 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Churu, Churu | Aug 17, 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा रविवार को चूरू में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के लिए चूरू में 16 केंद्र बनाए गए, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई। परीक्षा की पहली पारी में 5016 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4372 उपस्थित रहे और 644 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 5016 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4438 उपस्थित रहे।