चूरू: गांव हड़ियाल में दिव्यांग ऑटो ड्राइवर से मारपीट, ₹15 हजार लूटने का आरोप
Churu, Churu | Aug 17, 2025 चूरू जिले के गांव हड़ियाल में रविवार को एक दिव्यांग ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने न केवल उसके साथ लाठियों व पत्थरों से हमला किया बल्कि उसके ऑटो में तोड़फोड़ कर 15 हजार रुपए भी छीन लिए। घायल 35 वर्षीय गोवर्धन सिंह अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिये ऑटो ड्राइव करता है।