चूरू: गोगानवमी पर चूरू की मुख्य मेड़ी में उमड़े श्रद्धालु, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया त्योहार
Churu, Churu | Aug 17, 2025 चूरू में गोगानवमी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार को सुबह 10:00 बजे से ही मुख्य गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने घरों में गोगाजी महाराज को खीर, चूरमा, गुलगुले, पकोड़ी और नारियल का भोग लगाया।शहर की 30 से अधिक मेड़ियों से निशान लेकर भक्त मुख्य मेड़ी पहुंचे। ढोल और बाटका की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया।