खानपुर: खानपुर कस्बे में मुस्लिम समुदाय ने 40 से अधिक मोहर्रम के तहत निकाले ताजिए, अखाड़ों का किया प्रदर्शन
खानपुर कस्बे में मुस्लिम समुदाय ने आज रविवार को शाम 6:00 के लगभग 40 से के मोहर्रम के तहत ताजिए निकाले गए, साथ ही अखाड़ों का प्रदर्शन भी किया। कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए ताजियों को गुदरी चौराहे पर ले जाया गया जहां से ढोल ताशों व मातमी धुन के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाला गया । इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं भी माकूल नजर आई ।