नौगांव: हरपालपुर अमृत भारत स्टेशन: पहली बारिश में छत से टपका पानी, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हुए पुनर्विकास की पहली बारिश में ही गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जुलाई को वर्चुअल लोकार्पण के बाद रविवार शाम करीब 5 बजे हुई बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म के नए शेड से कई स्थानों पर फव्वारे की तरह पानी टपकने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बारिश के कारण या