बंदरा: पियर थाना क्षेत्र: थानेदार के कथित दलाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना के थानेदार से जुड़ा एक वीडियो सोमवार सुबह करीब सात बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि थानेदार का एक कथित दलाल सामने बैठा हुआ है और एक फरियादी से पांच हजार रुपए लेते हुए दिखाई दे रहा है।