अतर्रा: पिपरी खेरवा में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा खा ली, इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत
Atarra, Banda | May 13, 2026 थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम पिपरी खेरवा में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।