दारू: दारू चौक पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के आश्वासन पर हटाया सड़क जाम
दारू चौक पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के आश्वासन पर हटा सड़क जाम। दारू थाना क्षेत्र के दारू चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बीते सोमवार रात एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान इरगा पंचायत के बड़वार निवासी गौतम पासवान के रूप में की गई है। वह वन विभाग (दीपू गढ़ा, हजारीबाग) में कार्यरत था।