शिव सेना हिन्द ने फूंका रामपाल का पुतला; दीपक शर्मा बोले— "सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा"
डेराबस्सी।
सनातन धर्म को बार-बार निशाना बनाने और देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणियां करने वाले रामपाल के खिलाफ शिव सेना हिन्द का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को शिव सेना हिन्द के पंजाब उप-अध्यक्ष एवं डेराबस्सी प्रभारी दीपक शर्मा की अगवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डेराबस्सी के बरवाला रोड गली नंबर 9 से बस स्टैंड चौक तक एक विशाल पैदल रोष मार्च निकाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पुल के नीचे मुख्य चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए रामपाल का पुतला फूंका।
पुतला दहन के उपरांत पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए शिव सेना हिन्द के पंजाब उप-अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा, "रामपाल आए दिन सनातन धर्म और हमारी आस्था को टारगेट कर समाज में भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। सनातन धर्म की अवहेलना और अपमान अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
दीपक शर्मा ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और सरकार से मांग की कि सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले ऐसे तत्वों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और बैन लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रामपाल ने अपनी हरकतों से बाज आकर सनातन धर्म से माफी नहीं मांगी, तो शिव सेना हिन्द इस आंदोलन को और उग्र करेगी तथा राज्यभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस अवसर पर शिव सेना हिन्द की पूरी टीम, स्थानीय पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
जारीकर्ता:
दीपक शर्मा
(पंजाब उप-अध्यक्ष एवं डेराबस्सी इंचार्ज)
शिव सेना हिन्द
संपर्क:+91 99141 77548
Thanesar, Kurukshetra | Sep 27, 2026