ठेठईटांगर: प्रत्येक मंगलवार को सभी प्रखंडों में लगेगा जनता दरबार
सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह ने शुक्रवार को 2 बजे जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। इसमें आम लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं योजनाओं से जुड़ी मांग सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है।