अररिया जिले की परमान (पनार) सहित अन्य नदियों में गंगीय डॉल्फिन की मौजूदगी जिले की समृद्ध जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन की महत्वपूर्ण पहचान बन रही है।
जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव है और अररिया में इसकी संख्या में लगातार वृद्धि होना सुखद संकेत है। डॉल्फिन का संरक्षण सुनिश्चित होने पर अररिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है।
उन्होंने नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने, डॉल्फिन के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित करने और संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। अररिया को ‘प्रोजेक्ट डॉल्फिन’ में शामिल करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
संरक्षण के साथ जिले में इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।