कुर्था: कुर्था व मानिकपुर में लोक-संवाद गोष्ठी, पुलिस-जन सहयोग मजबूत करने पर जोर
Kurtha, Arwal | Jul 11, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार स्थित चन्द्रदीप मार्केट और मानिकपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर महादलित सामुदायिक भवन में लोक-संवाद गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कुर्था थाना के पीएसआई नीरज कुमार एवं मानिकपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने लोगों की समधझस्याएं सुनीं।