गुरु के सम्मान के दिन मर्यादा पर सवाल!
शिक्षक दिवस… एक ऐसा दिन जब गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और आशीर्वाद की परंपरा निभाई जाती है। लेकिन फारबिसगंज से शिक्षक दिवस के अवसर पर सामने आए एक वायरल डांस वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक पिता अपनी खून-पसीने की कमाई इसलिए स्कूल और कोचिंग पर खर्च करता है कि उसका बच्चा अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी सीखे। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि शिक्षा के संस्थानों में कार्यक्रमों की मर्यादा और बच्चों के संस्कारों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
हालांकि इस मामले को लेकर अलग-अलग पक्षों की अलग-अलग राय सामने आई है। SCP इंस्टीट्यूट के दिव्यांशु का कहना है कि यह कोई अश्लील गाना नहीं था, बल्कि एक रीमिक्स गीत के संगीत पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने जाति या मजहब से इस मामले को जोड़ने को भी गलत बताया है।
वहीं वायरल वीडियो और उसमें उपयोग किए गए परिधान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सैफ अली खान द्वारा थाने में आवेदन दिए जाने की बात भी सामने आई है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है—
क्या शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित है, या बच्चों को संस्कार और मर्यादा देना भी स्कूल और कोचिंग संस्थानों की जिम्मेदारी है?
फारबिसगंज का यह वायरल मामला अब बहस का विषय बन चुका है। आपकी राय क्या है? कमेंट कर जरूर बताएं।
#Farbisganj #Araria #TeacherDay #शिक्षकदिवस #ViralVideo #SCPInstitute #BiharNews #ArariaNews #शिक्षा #संस्कार #मर्यादा #CoachingInstitute #ViralNews #NavBihar24 #Bihar
Araria, Araria | Sep 7, 2026