बांका: मकदुमा मोड़ के पास दवाई लेने जा रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
Banka, Banka | Mar 7, 2026 मकदुमा मोड़ के पास शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मृतक युवक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के काशपुर गांव निवासी श्रवण कुमार के रूप हुई।