टोंक: टोंक में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | May 27, 2026 पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में DST और थाना सदर पुलिस ने साइबर अपराध का बड़ा खुलासा किया है। फर्जी ट्रेड लिंक भेजकर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा ठगी की राशि जिन बैंक खातों में डलवाई जाती थी, उन खातों पर NCRP पोर्टल पर अब तक लाखों शिकायत दर्ज।