कमिश्नर कार्यालय, रीवा में आयोजित बैठक में रीवा-सिंगरौली रेलवे लाइन निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीधी एवं सिंगरौली में आरओबी तथा 14 रेल सुरंगों के निर्माण कार्यों में आ रही सभी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए। यह बताते हुए प्रसन्नता है कि सितंबर तक ट्रेन सेवा सीधी तक पहुंच जाएगी।
साथ ही, अधिकारियों को ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना को दिसंबर 2028 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह रेलवे लाइन विंध्य क्षेत्र के विकास, औद्योगिक प्रगति और बेहतर संपर्क व्यवस्था की नई आधारशिला सिद्ध होगी तथा क्षेत्र की विकास रेखा के रूप में स्थापित होगी।
बैठक में रीवा सांसद श्री Janardan Mishra जी, सीधी सांसद श्री Dr. Rajesh Mishra जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।