⏩जोहिला वॉटरफॉल सहित अन्य संवदेनशील स्थलों का किया गया निरीक्षण
⏩बाढ़ एवं आपदा से बचाव संबंधी जनजागरूकता के लिए मुनादी करानें के दिए निर्देश
⏩कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशानुसार वर्षाकाल के दौरान संभावित बाढ़ एवं जलजनित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से एसडीएम मानपुर, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर तथा प्लाटून कमांडर होमगार्ड द्वारा संयुक्त रूप से जोहिला वॉटरफॉल, सरसी आइलैंड, इटमा बोट क्लब सहित अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन स्थानों का विशेष रूप से जायजा लिया गया, जहां बारिश के मौसम में जनहानि की आशंका बनी रहती है।
⏩ अधिकारियों ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिए कि आसपास के सभी गांवों में बाढ़ एवं आपदा से बचाव संबंधी जनजागरूकता के लिए नियमित रूप से मुनादी कराई जाए, ताकि ग्रामीणों और पर्यटकों को संभावित खतरों के प्रति समय रहते सचेत किया जा सके। साथ ही, वॉटरफॉल, नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों के आसपास ऐसे सभी स्थानों पर चेतावनी एवं सावधानी संबंधी नोटिस बोर्ड लगाए जाएं, जहां दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
⏩ प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वर्षाकाल में जलभराव वाले क्षेत्रों, तेज बहाव वाली नदियों तथा वॉटरफॉल के समीप अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया
Umaria, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026