☑️जिला शिक्षा अधिकारी ने सांदीपनि विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
☑️शासकीय सांदीपनि उ.मा.वि. मॉडल करकेली, शास. उ.मा.वि. करकेली, का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा संस्था प्रमुखो को सभी लोकसेवक निर्देशानुसार प्रतिदिन शिक्षक एप्प मे ई-अटेंडेंस लगाने, कक्षावार, माहवार एंव विषयवार शैक्षणिक गतिविधियां कराने, शासकीय शालाओ में ‘‘स्वच्छता साथी - वॉश ऑन व्हील‘‘ सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने, समस्त संस्था प्रमुख शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 हेतु नामांकन करने, समस्त संस्था प्रमुख मिशन लाईफ पोर्टल मे नोटिफिकेशन अपलोड कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करा कर फोटो अपलोड करने, समस्त संस्था प्रमुख गुरू-पूर्णिमा पखवाड़ा 15 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक कैलेण्डर अनुसार आयोजित सुनिश्चित करनें, सभी संस्था प्रमुख किसी भी स्थिति में जर्जर भवन मे विद्यार्थियों को न बैठाने, समस्त संस्था प्रमुख सी.सी.एल.ई., उज्ज्वल एवं उमंग हेल्थ एण्ड वेलनेस अंतर्गत कैलेण्डर अनुसार गतिविधियों का आयोजन कर लिंक मे जानकारी भरवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
☑️ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों की शिक्षक डायरी चेक की गई एवं प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि सभी शिक्षकों की शिक्षक डायरी शिक्षण के उपरांत प्रतिदिन चेक कर हस्ताक्षर करे एवं सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा एवं शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।
@cmmadhyapradesh
@schooledu_mp
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria