⏩राज्य सलाहकार ने ग्राम पंचायत पठारी के प्रगति एवं विकास कार्यों का किया अवलोकन
⏩ पंचायत अचीवमेंट इंडेक्स के अंतर्गत उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत पठारी में विकास कार्यों की निरंतरता और गुणवत्ता को देखने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह के मार्गदर्शन में यह भ्रमण आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य मुख्य ध्येय आगामी पीएआई 3.0 के स्कोर में भी पंचायत के उत्कृष्ट और आदर्श प्रदर्शन को सुनिश्चित करना तथा जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों का अवलोकन करना था।
⏩ भ्रमण के दौरान राज्य सलाहकार द्वारा ग्राम पंचायत पठारी में पंचायत कार्यालय परिसर पूरी तरह से स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आम जनता के अनुकूल पाया गया। डिजिटल गवर्नेंस और ऑनलाइन पंचायत कार्यों के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह क्रियाशील है, जिससे पंचायत का प्रशासनिक कार्य पेपरलेस और तीव्र गति से हो रहा है। सी.एस.सी. केंद्र ग्रामीणों को बैंकिंग, प्रमाण पत्र और अन्य ऑनलाइन शासकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही सुगमता से मिल रही हैं।
⏩ युवाओं और बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण और उसका रख-रखाव उच्च स्तर का पाया गया। स्थानीय स्तर पर कुपोषण को दूर करने और ताजी सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह पहल बेहद प्रभावी ढंग से संचालित है।जिससे जुड़े लगभग 11 परिवारों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ प्राप्त हो रही है। पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के उद्देश्य से विकसित की गई नर्सरी और देवारण्य प्रोजेक्ट की प्रगति संतोषजनक रही। कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता रथ की कार्यप्रणाली को सराहा गया। जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और आपसी संवाद के लिए नियमित रूप से आयोजित होने वाली जन चौपाल की व्यवस्था को एक आदर्श मॉडल माना गया।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@minprdd
#उमरिया
3 views | Umaria, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026