हमीरपुर: टेढ़ा गांव में दलित के साथ हुई बर्बरता मामले में आजाद समाज पार्टी कांशीराम का प्रतिनिधि मंडल दलित के आवास पर पहुंचेगा
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में दलित के साथ की गयी बर्बरता को आजाद समाज पार्टी ने संज्ञान में लिया है। इस अमानवीय घटना की भर्त्सना कर ,हालात जानने के लिए पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित से भेंट कर चंद्रशेखर आजाद से वीडियो कांफ्रेसिंग कराई जाएगी। यह जानकारी शनिवार को दो बजे मिली।