बिलासपुर में आर्ट ऑफ लिविंग ने किया रुद्र पूजा का आयोजन, सैंकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
-
बिलासपुर के डियारा सेक्टर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आज आर्ट ऑफ लिविंग की बिलासपुर इकाई की ओर से रुद्र पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर शहरभर से संस्था के अनुयायियों और शिव भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रुद्र पूजा के आयोजन और व्यवस्थाओं में आर्ट ऑफ लिविंग के नव नियुक्त शिक्षक विकास भट्टा ने प्रमुख भूमिका निभाई। पूजा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा को अभय शर्मा, प्रमुख शिक्षक हिमाचल तथा अभिषेक शर्मा और कुश शर्मा, पंडित बेंगलुरु द्वारा विधिवत संपन्न करवाया गया। धार्मिक वातावरण में मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से विश्वकर्मा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में रविंद्र भट्टा, सुशील पुंडीर, अरुण डोगरा, सुमन डोगरा, अभिषेक डोगरा, राजकुमार वर्मा, एडवोकेट मदन कुमार, रामजी दास, श्वेता भट्टा, सनाया भट्टा, मीरा भोगल, डॉ. वसुंधरा, संगीता शर्मा, नीरज पालीवाल, कामिनी सूद, अनीता गुप्ता, सरोज सरीन, अंकित टेसू, गोविंद घोष, विनोद शर्मा, पंकज मेहता, रितेश मेहता और चंदन शर्मा सहित शहर के कई गणमान्य लोग एवं शिव भक्त उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आध्यात्मिक आयोजन लोगों को आपसी जुड़ाव के साथ सकारात्मक ऊर्जा और शांति का अनुभव प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं की सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
#himachalnewsalert #letesthimachalnews #HimachalNews