सहार: सहार में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्यार में पागल युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा
Sahar, Bhojpur | May 13, 2026 बुधवार की सुबह सहार प्रखंड के गुलज़ारपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक प्यार के चक्कर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान महेश कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई है, जो गुलज़ारपुर का ही रहने वाला है। बताया जाता है कि उसकी शादी एक युवती से तय हुई थी।