परिहार: रात के अंधेरे में 13 वर्षीय किशोरी गायब, चार पर अपहरण का आरोप
एक अगस्त की रात 13 वर्षीय नाबालिग के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी के भाई ने भूतही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर सुपैना वार्ड 13 निवासी सुधीर ठाकुर, सुशील ठाकुर, प्रमोद ठाकुर और नयन देवी को नामजद किया है। प्राथमिकी के मुताबिक, किशोरी भाई को खाना देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे कथित तौर पर जबरन बाइक पर बैठा लिया। शिकायत के ब