बाढ़: बाढ़ के गोपीनाथ के पास होली का त्यौहार हिंसक वारदात में बदला, खुशियां हुईं फीकी
Barh, Patna | Mar 4, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के गोपीनाथ के पीछे बुधवार करीब शाम 3 बजे पुरानी रंजिश और नशे में धुत लोगों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट के दौरान ईंट लगने से शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।