नीम चक बथानी: बथानी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो किसानों को रौंदा, एक की मौत एक घायल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के माधो बिगहा गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो किसानों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सीमा पर गांव निवासी 40 वर्षीय महेंद्र यादव के रूप में की गई है, वहीं घायल 55 वर्षीय कारू यादव हैं। दोनों बथानी बाजार से समरसेबल मोटर बनवाकर लौट रहे थे।