उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौला पाटियों में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने शुरू की जांच!!
रुद्रप्रयाग। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौला पाटियों में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ एवं नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन को सूचना दी।
सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने नुकसान का जायजा लेते हुए मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए तथा घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।