मुशहरी: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के टाइल्स दुकान से चोरी कर भाग रहे दो शातिरों को भीड़ ने पकड़कर पीट दिया
ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के टाइल्स दुकान से चोरी कर भाग रहे दो शातिरों को भीड़ ने पकड़कर पीट दिया. उनकी पहचान झिटकहियां के किशन कुमार व रितेश कुमार के रूप में की गयी. थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि दोनों के खिलाफ टाइल्स दुकानदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.