मुशहरी: 18182 थावे-छपरा-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन में मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक धराया
आरपीएफ ने शनिवार शाम गश्ती के दौरान 18182 थावे-छपरा-टाटा एक्सप्रेस से कूदकर भाग रहे युवक को प्लेटफॉर्म एक से दबोचा। उसके पास से एक मोबाइल, ब्लेड का टुकड़ा और 1600 रुपये बरामद किये। गिरफ्तार बोचहां लाइन होटल के समीप के रहने वाला सुबोध कुमार को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। इसकी पुष्टि आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने की है।