मुशहरी: खबड़ा में हुई मारपीट के मामले में तीन लोग नामजद, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज
खबड़ा में गाड़ी पर विधायक का स्टीकर लगाकर आए बदमाशों द्वारा सुधांशु कुमार के साथ की गई मारपीट व गोली मारने की धमकी देने मामले में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें प्रियांशु कुमार उर्फ कालू, अमन कुमार और कैटी को नामजद किया गया है। वहीं तीन-चार अज्ञात को आरोपित किया गया है। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है।