मुशहरी: लहरिया कट बाइक चलाते नशेड़ी को मिठनपुरा थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिठनपुरा थाने की पुलिस ने लहरिया कट मारकर बाइक चलाने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। इस दौरान आरोपित पुलिस से उलझ गया। मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया। उससे शराब की दुर्गंध आ रही थी। जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान शारदा नगर कन्हौली मठ निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है।