मुशहरी: कच्ची पक्की अतरदह स्थित प्रजापति लेन में सिंचाई विभाग की एक महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत
सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की अतरदह स्थित प्रजापति लेन में सिंचाई विभाग की एक महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत हो गई। फ्लैट में डेड बॉडी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लखीसराय जिले की रहने वाली 24 वर्षीय महिमा कुमारी के रूप में हुई है। वो सिंचाई विभाग में SDO थी। मुजफ्फरपुर के रामदयालु स्थित कार्यालय में उनकी नियुक्ति थी।