भीलवाड़ा: गर्मी में जल आपूर्ति और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर PHED कार्यालय में जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
गर्मी के मौसम में पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में सोमवार को पी एच ई डी कार्यालय में समर कंटिन्जेंसी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग , एवीवीएनएल और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन को पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधा में कोई परेशानी न हो।