भानपुरा: आनंद नगर गणेश उत्सव समिति के 50 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल भंडारा आयोजित
आनंद नगर। गणेश उत्सव समिति के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 24 तारीख को आनंद नगर गणेश उत्सव समिति खारी कुई पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ शाम 5 बजे हुआ, जो रात 10 बजे तक चला। इस दौरान आनंद नगर गणेश उत्सव समिति के आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचे। करीब 3,000 से अधिक भक्तजनों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।