कुरई: सिवनी: खेल-खेल में जहरीली वस्तु निगलने से ढाई साल की बच्ची की मौत
Kurai, Seoni | Apr 17, 2026 सिवनी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक ढाई साल की बच्ची की जहरीली वस्तु के सेवन से मौत हो गई। शुक्रवार को बताया गया कि कुरई थाना क्षेत्र के पाटन गांव में मासूम मानवी नगरगढ़े ने घर पर खेलते-खेलते अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।