रानीगंज: उड़ैयाडीह बाजार में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी
रानीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी रवि गुप्ता मंगलवार को फील्ड के काम से उड़ैयाडीह बाजार गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसने बाजार की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदी। आरोप है कि दुकानदार ने उसे एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक दे दी। इसे पीने के कुछ देर बाद रवि को उल्टियां होने लगीं और सिर चकराने के साथ उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया।