एटा: डीएम और एसएसपी ने रसूलपुर गढ़ौली में निरीक्षण किया, आठ हैंडपंपों का पानी दूषित मिला, स्वास्थ्य सेवाएं तेज करने के दिए निर्देश
Etah, Etah | Oct 11, 2026 एटा। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने शनिवार को गांव रसूलपुर गढ़ौली पहुंचकर संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण में आठ हैंडपंपों का पानी पेयजल मानकों के अनुरूप नहीं मिला। इन हैंडपंपों पर लाल क्रॉस निशान लगाकर पानी के उपयोग पर रोक लगाई गई है। डीएम ने साफ-सफाई, जलनिकासी, एंटी लार्वा छिड़काव और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर