बिजनौर: बिजनौर में फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान अपहरण मामले में फरार बदमाश शुभम ने मां के साथ थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Bijnor, Bijnor | Dec 25, 2024 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब 1:00 बजे थाना कोतवाली शहर में अपनी मां के साथ फरार बदमाश शुभम ने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। 10 बदमाशों ने मिलकर फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान का अपहरण किया था।जिसमें पुलिस लगातार सभी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। फरार बदमाश शुभम ने आज थाना कोतवाली शहर में पहुंचकर एनकाउंटर के ख़ौफ़ से सरेंडर किया है।