गिरिडीह: करहरबारी पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
करहरबारी पंचायत में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने शनिवार को 1 बजे पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।