गया जिले के दुबहल इंडस्ट्रीज एरिया में संचालित एक नकली साबुन बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ बुधवार की दोपहर 3 बजे किया गया है। कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में नकली साबुन, पैकिंग सामग्री और निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अधिकारियों ने फैक्ट्री के अंदर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को पकड़ा।