पीरटांड: बनियाडीह में दिलीप दास हत्याकांड: राज्य के मंत्री खनडीहा गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे
बनियाडीह इलाके में हुए दिलीप दास हत्याकांड मामले को लेकर राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शुक्रवार सुबह 8 बजे पीड़ित परिवार से मिलने खनडीहा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है।