कैसरगंज: कैसरगंज में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई, डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई
कैसरगंज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज की ओर से शनिवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार ,जेई/एईएस जैसी बीमारियों के लक्षण, कारण एवं रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।रैली को सीएचसी अधीक्षक डॉ. एन. के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।