डिंडौरी जिले के औरई गांव में मधुमक्खियां ने मजदूर के ऊपर हमला कर दिया जिसके चलते मजदूर घायल हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम 4:00 बजे अचानक मजदूर के ऊपर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया जिसके कारण मजदूर घायल हो गया मजदूर का जिला अस्पताल में उपचार जारी है ।