सुल्तानपुर: भाजपाइयों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा: जिलाध्यक्ष बोले-पाकिस्तान में कितनी बार पैरो तले कुचला गया लोकतंत्र
सुल्तानपुर नगर क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर स्थित पं राम नरेश त्रिपाठी से यात्रा का शुभारंभ हुआ जो शहर भर से होकर गुजरी। मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा पाकिस्तान में कितनी बार लोकतंत्र को कितनी बार पैरो तले कुचला गया।