सुल्तानपुर: शहर स्थित गोलाघाट पर सड़क किनारे लगा पेड़ व जाली पर ई-रिक्शा से आए चोरों ने किया हाथ साफ,CCTV हुआ वायरल
शहर के गोलाघाट चौराहे पर गौ रक्षा वाहिनी जिला संयोजक राकेश सिंह के आवास के सामने लगा पेड़ व लोहे की जाली पर ई-रिक्शे आए चोरों ने हाथ साफ कर दिया।जिसका CCTV वायरल हुआ है।राकेश सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी चोर कई पेड़ लगे गमले चोरी कर चुके है।पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।