सुल्तानपुर: फाईलेरिया की दवा खाकर DM-CDO व CMO ने करी अभियान की शुरुआत
जिले से ही नही बल्कि देश से फाईलेरिया/हांथीपांव बीमारी के समूल नाश के लिए 10अगस्त से 2सितम्बर तक वृहद स्तर पर अभियान की शुरूआत हो गई है।इस अभियान में 8 विभागों को शामिल किया गया है जो घर-घर जाकर फाईलेरिया जैसी घातक बीमारी को जड़ समाप्त करने के लिए दवाएं खिलाएगी।इसकी शुरूआत DM कृतिका ज्योत्सना,CDO अंकुर कौशिक व CMO ओ.पी चौधरी ने दवा खाकर की है।