सुल्तानपुर: जिले के खिलाड़ियों ने नोएडा में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगता में हासिल किया स्वर्ण व रजत पदक
नोएडा के सेंट जीजस एंड मैरी कान्वेंट स्कूल में आयोजित CISCE रीजनल्स स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के गुरुचरण कौर पब्लिक स्कूल के कार्तिकेय अग्रहरि ने 45किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं बालिका ओवर 68किलोग्राम भार वर्ग में कशिश हमीद खान ने रजत पदक हासिल किया है।दोनों खिलाडियों को मिली इस उपलब्धि के बाद जिले में खुशी का माहौल है।