सुल्तानपुर: सपा सांसद राम भुआल ने खिसयानी बिल्ली से किया मेनका गांधी की तुलना, नगर के एक मैरिज लॉन में आयोजित था कार्यक्रम
सुल्तानपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद व पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद ने रविवार को एक मैरिज लॉन में मीडिया से बात करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की पूर्व सांसद मेनका गांधी की तुलना खिसयानी बिल्ली से कर डाला है। वे यहां फूलन देवी की याद में आयोजित कार्यक्रम को लेकर एक निजी होटल में पहुंचे थे।