सुल्तानपुर: नगर क्षेत्र में नहीं थम रहा बाइक चोरियों का सिलसिला,अब दरियापुर से गायब हुई बाइक,पीड़ित ने दी कोतवाली में सूचना
शहर में बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।आए दिन नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बाइकें गायब हो रही है।पीड़ित पुलिस में सूचना अथवा तहरीर भी दे रहें है।लेकिन चोर लगातार बाइकों को गायब कर रहें हैं।आज दरियापुर स्थित लैक्मे सैलून के सामने अशोक वर्मा अपनी बाइक UP44 AR8284 खड़ी कर निजी काम से चले गए।थोड़ी देर बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली।