खरीफ सीजन को लेकर कृषि विभाग सतर्क, खाद-बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण
डिंडौरी खरीफ वर्ष 2026 को दृष्टिगत रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उपसंचालक कृषि एवं अनुज्ञप्ति अधिकारी श्री संजय दोशी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निगरानी दल तथा विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा छापामार कार्रवाई कर कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
निरीक्षण अभियान के तहत कृषि साख सहकारी समिति सक्का एवं अमरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में अमरपुर विकासखंड के ग्राम सक्का स्थित निजी प्रतिष्ठान **अबिंका ट्रेडर्स** का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि प्रतिष्ठान द्वारा बिना वैध लाइसेंस के बीज विक्रय किया जा रहा था। गठित जांच दल ने मौके पर उपलब्ध बीज का जप्ती पंचनामा तैयार कर सामग्री जब्त की तथा नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए जिलेभर में निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चौहान, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती अर्चना गोहिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.सी. बछेल तथा कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री समीक्षा पाठक उपस्थित रहीं।
#anjupavanbhadoriya #dindori #JansamparkMP
12 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026