बिजावर: राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने गुलगंज में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार बिजावर विधानसभा के ग्राम पंचायत मातगुवां व गुलगंज पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार और उनका मार्ग समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।